Home
Mobile

जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है Samsung Galaxy C55 5G, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy C55 5G जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से इसके संभावित हार्डवेयर की जानकारी मिली है। लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy C-सीरीज हैंडसेट Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट के साथ मार्केट में पेश होगा। ऐसा माना जा रहा है कि हैंडसेट में 8GB रैम और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मल सकता है।

Samsung Galaxy C55 5G के Galaxy F55 और Galaxy M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। आपको बता दें कि MySmartPrice ने Galaxy C55 5G को मॉडल नंवबर SM-C5560 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा है।

जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है Samsung Galaxy C55 5G

लिस्टिंग के अनुसार, इस हैंडसेट में एक चिपसेट है, जिसका कोडनेम 'Taro' है। साथ ही इस स्मार्टफोन की चिपसेट में ट्राय-क्लस्टर आर्किटेक्चर है, जिसमें प्राइम कोर 2.40 गीगाहर्टज पर, 3 कोर 2.36 गीगाहर्टज पर और 4 कोर 1.86 गीगाहर्टज स्पीड पर क्लॉक किए गए हैं। ये CPU फ्रीक्वेंसी और कोडनेम इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 1 soC से पॉवर लेगा।

लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की 6.90GB मेमोरी शो की गई है और इसमें कागज पर 8GB तक रैम हो सकती है। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह पूरी डिटेल्स सामने आई पिछली रिपोर्ट से समानता रखती है। Galaxy C55 5G को सिंगल कोर टेस्ट में 1026 और मल्टी कोर टेस्ट में 2,384 स्कोर मिला है।

इसके अलावा कुछ हफ्तों पहले इस हैंडसेट को Google Play पर कंसोल मॉडल नंबर m55xq के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में इस फोन के 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 450ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.67 इंच की फुल- HD+ डिस्प्ले होने का संकेत मिला है।

Samsung के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल सकता है, जो कि मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस हो सकता है। वहीं इस फोन को लेकर यह भी चर्चाएं हैं कि इसमें 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी लाइफ मिलने की संभावना है।

इस लिस्टिंग से ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung अपनी Galaxy C सीरीज को वापस लाने की प्लानिंग कर रहा है। Galaxy C55 5G को Galaxy F55 और Galaxy M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च कर मार्केट में पेश करने की अटकलें लगाई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy C55 5G may enter the market soon, listed on Geekbench
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X