Home
Mobile

Samsung ने चोरी-छुपे मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

Samsung Galaxy C55 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने चोरी छुपे अपना नया मिड-रेंज फोन लॉन्च किया है। जिसे बाजार में Galaxy C55 के नाम से जाना जाएगा। यह फोन पावरफुल प्रोसेसर, Super AMOLED Plus Infinity-O डिस्प्ले के साथ आ रहा है। आइए आपको इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy C55 कीमत व उपलब्धता- फिलहाल इस फोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इसलिए यह फोन वर्तमान में केवल चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके 8GB रैम वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (करीब 23,000 रुपये) है। वहीं इसके 12GB रैम मॉडल के लिए CNY 2,299 (करीब 26,000 रुपये) तय की गई है। इसे ग्लोबल बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

Samsung ने चोरी-छुपे मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जाने फीचर

Samsung Galaxy C55 स्पेसिफिकेशन्स - सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED Plus Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।

बेहतर परफार्मेंस के लिए इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 (4nm) चिपसेट मिलेगा। जिसमें Adreno 644 GPU का उपयोग किया गया है। यूजर को मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को संभालने के लिए अपनी जरूरतों के आधार पर 8GB, 12GB रैम का ऑप्शन मिलेगा।

Samsung ने चोरी-छुपे मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जाने फीचर
इसके साथ ही 256GB की इंटरनल स्टोरेज भी इस फोन में मिल रहा है, इसके स्टोरेज को ग्राहक अपनी जरूरतों के हिसाब से माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकता है। वहीं ओएस की अगर आप करेंगे तो आपको बता दें, यह फोन Samsung One UI 6.1 लेयर के साथ Android 14 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाईड एंगल कैमरा, और 2MP डेप्थ सेंसर कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 5000mAh बैटरी की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको USB Type-C, NFC, Wi-Fi , Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy C55 launched in China know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X