Home
Mobile

Samsung के बड़े इवेंट की शुरू तैयारी; Galaxy S25 FE और प्रीमियम Tab S11 सीरीज से उठेगा पर्दा, कहां देखे लाइव

Samsung Galaxy Event 2025: सैमसंग ने अपने अगले Galaxy Event की तारीख तय कर दी है। यह मेगा इवेंट 4 सितंबर 2025 को होने जा रहा है जिसमें कंपनी अपने नए AI-पावर्ड प्रीमियम टैबलेट्स और गैलेक्सी S25 फैमिली के ताजा सदस्य को लॉन्च करेगी। टेक इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस इवेंट में Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ और Galaxy S25 FE (Fan Edition) को पेश किया जाएगा।

यह इवेंट भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और इसे Samsung.com व कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE से कब उठेगा पर्दा

फ्लैगशिप फीचर्स किफायती दाम में

सैमसंग की Fan Edition (FE) सीरीज हमेशा से उन यूजर्स के लिए खास रही है, जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन फ्लैगशिप फोन के महंगे दाम चुकाना नहीं चाहते है। Samsung Galaxy S25 FE इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ होगा।

इस डिवाइस में पावरफुल Samsung Exynos 2400 (4nm) प्रोसेसर और Xclipse 940 GPU दिया जाएगा। साथ ही इसमें 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जाएगा। फोन में Android 16 आधारित One UI 8 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

कैमरा और बैटरी

कैमरा लवर्स के लिए इसमें बहुत कुछ खास है। इस फोन में आपको 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP Ultra Wide सेंसर और 3X ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 8MP Telephoto कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस में 12MP फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।

इस फोन में आपको 4,900mAh बैटरी मिल सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही Wireless Power Share फीचर भी मिलेगा।

प्राइसिंग

कीमत की बात करें तो इसके 128GB वर्जन की कीमत 649.99 डॉलर यानी लगभग ₹56,960 हो सकती है। वहीं इसके 256GB वर्जन की कीमत 709.99 डॉलर यानीलगभग ₹62,220 हो सकती है।

गैलेक्सी Tab S11 सीरीज

सैमसंग अपने टैबलेट पोर्टफोलियो को और मज़बूत करने जा रहा है। इस बार कंपनी लाएगी Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra, जो AI फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे।

Galaxy Tab S11 में 11-इंच AMOLED डिस्प्ले (2560 x 1600 पिक्सल) के साथ 12GB RAM, 128GB से 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में आपको MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है।

टैब का कैमरा और बैटरी

कैमरा ऑप्शन की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 8,400mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। डिवाइस में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। इस डिवाइस को सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Galaxy Tab S11 Ultra में 14.6-इंच AMOLED डिस्प्ले (2960 x 1848 पिक्सल) के साथ 12GB/16GB RAM, 256GB से 1TB तक स्टोरेज मिलता है।
इसमें ड्यूल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 12MP और 13MP Ultra Wide कैमरा मिलता है। इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसमें 11,600mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और 5G सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में S-Pen सपोर्ट के साथ अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन है।

AI फीचर्स से होगा बड़ा बदलाव

इस बार सैमसंग सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड तक सीमित नहीं रहने वाला। रिपोर्ट्स के अनुसार, Tab S11 सीरीज़ में AI इंटीग्रेशन काफी हाई-लेवल का होगा। कंटेंट क्रिएशन, नोट्स, ड्रॉइंग और मल्टीटास्किंग के लिए AI टूल्स दिए जा सकते हैं। वहीं, Galaxy S25 FE में भी AI आधारित फोटोग्राफी और स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स की उम्मीद है।

क्यों खास है यह इवेंट?

iPhone 17 सीरीज लॉन्च से ठीक पहले सैमसंग यह इवेंट कर रहा है, ताकि प्रीमियम यूजर्स को लुभाया जा सके। FE सीरीज उन कस्टमर्स के लिए है, जो बजट में फ्लैगशिप कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं। वहीं Tab S11 Ultra iPad Pro को सीधी टक्कर देने वाला प्रोडक्ट साबित हो सकता है।

कब और कहां देखें इवेंट?

सैमसंग का ये इवेंट 4 सितंबर 2025 को आयोजित किया है। ये सुबह 5:30AM EDT यानी भारत में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। आप इसे Samsung.com और YouTube Live पर देख सकते हैं।

सैमसंग का यह इवेंट सिर्फ लॉन्च नहीं बल्कि AI और प्रीमियम टेक्नोलॉजी की झलक देने वाला होगा। Galaxy S25 FE से लेकर Tab S11 Ultra तक, कंपनी एक बार फिर यह दिखाने जा रही है कि एंड्रॉयड ईकोसिस्टम में उसका मुकाबला करना आसान नहीं है। अब देखना होगा कि ये प्रोडक्ट्स मार्केट में आने के बाद यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Event on September 4 Galaxy S25 FE and AI-Powered Tab S11 Ultra to Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X