Home
Mobile

Samsung के इस धांसू फोन भारी डिस्काउंट के साथ मात्र 6,499 रुपये में लाएं घर, जानें ऑफर डिटेल

Samsung Galaxy F04 Discount: अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 हजार से भी कम है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग अपने गैलेक्सी एफ04 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील दे रहा है, जिसके तहत आप इस फोन को 7 हजार रुपये तक की भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का लाभ ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक ही उठा सकते हैं। तो आइए आगे आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसपर उपलब्ध ऑफर की डिटेल बताते हैं।

Samsung के इस धांसू फोन को मात्र 6,499 रुपये में लाएं घर, जानें ऑफर

Samsung Galaxy F04 पर डिस्काउंट

Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से छूट के साथ खरीदा जा सकता हैं। वैसे तो सैमसंग के इस फोन की कीमत 11,499 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे 40 प्रतिशत से ज्यादा की डिस्काउंट के साथ महज 6499 रुपये में ग्राहक इसे अपने घर ला सकता है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर बिग ईयर एंड सेल चल रहा है। जिसमें इस फोन को कई ऑफर्स के तहत उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy F04 बैंक ऑफर

इसके साथ ही Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है। अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी Samsung Axis Bank Infinite Credit Card के जरिए करता है तो उसे इस फोन पर 10% ऑफ मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Card से इसकी खरीदारी करने पर ग्राहक को 5% कैशबैक लाभ मिल रहा है।

Samsung Galaxy F04 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी F04 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को Mediatek Helio P35 चिपसेट से लैस किया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में आपको 4GB+4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग के इस फोन में आपको 13MP का मेन कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy F04 फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also thinking of buying a new smartphone then this deal can be the best for you. You can buy Samsung's Galaxy F0 smartphone for less than Rs 7 thousand. Users doing online shopping can take advantage of this deal. There is an opportunity to buy Samsung phones with up to 8GB RAM for less than Rs 7,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X