Home
Mobile

Samsung Galaxy F05, M05 में मिलेगा ड्यूल सिम के साथ ये खास फीचर, लॉन्च से पहले यहां आए नजर

Samsung जल्द ही अपने दो नए फोन्स मार्केट में लॉन्च करने वाला है। जिसे Samsung Galaxy F05 और Samsung Galaxy M05 से पेश किया जाएगा। हाल ही में इन दोनों अपकमिंग फोन्स को वाई-फाई एलायंस (Wi-Fi Alliance) सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।

जिससे उम्मीद की जा रही है कि, ये जल्द ही ये लॉन्च किए जाएंगे। चलिए आपको आगे Samsung Galaxy F05 और Samsung Galaxy M05 के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F05, M05 में मिलेगा ड्यूल सिम के साथ ये खास फीचर

Samsung Galaxy F05, M05 की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री- Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पुष्टि हुआ है कि, Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 दोनों ड्यूल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेंगे। फिलहाल यही जानकारी सामने आई है।

आपको बता दें, ऑफिशियल लॉन्च से पहले फोन्स सर्टिफिकेशन पर लिस्ट होते हैं। Galaxy F05 को मॉडल नंबर SM-E055F/DS और Galaxy M05 को मॉडल नंबर SM-M055F/DS के साथ स्पॉट किया गया है।

Samsung Galaxy F05, M05 में मिलेगा ड्यूल सिम के साथ ये खास फीचर

DS यानी कि, ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ ये फोन्स मार्केट में एंट्री करेंगे, जिससे यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन पर दो एक्टिव लाइन मिल सकती हैं। इसके अलावा Galaxy F05 और Galaxy M05 को लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A05 स्पेक्स- गैलेक्सी A05 में 6.7 इंच की इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले दी गई है, जो एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

हालांकि, इसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड वनयूआई 5.1 कोर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल क3 डेप्थ कैमरा दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F05 And M05 Spotted on wi fi alliance Know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X