Home
Mobile

Samsung ने 10 हजार से भी कम दाम में नया 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, देखें फीचर्स, उपलब्धता और कीमत

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G लॉन्च किया है, जो खाकर बजट सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसी पावरफुल टेक्नोलॉजी दी गई है। अगर आप एक किफायती 5G फोन की तलाश में हैं, तो सैमसंग का यह लेटेस्ट बजट फोन आपको लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने इसे किफायती कीमत में दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसके अलावा MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ यह स्मार्टफोन बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देता है।

Samsung Galaxy F06 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F06 5G में कंपनी ने 4 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज उपलब्ध है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है।

जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy F06 5G कीमत

Samsung Galaxy F06 5G को सैमसंग ने भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है। इसमें 4GB/128GB और 6GB/128GB दो वेरिएंट्स हैं। जिनकी क्रमश: कीमत 9,499 रुपये और 10,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Bahama Blue और Lit Violet में मिलेगा। उपलब्धता की बात करें तो इसकी बिक्री 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F06 5G Flagship Features at an Affordable Price, Launched in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X