Home
Mobile

Samsung Galaxy F06: 6GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ सस्ते 5G की सेल शुरू, जानें ऑफर

Samsung Galaxy F06 5G की सेल अब भारत में शुरू हो चुकी है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं, और यह MediTek Dimensity 6300 SoC पर चलता है।

इसकी बैटरी 5000mAh की है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देती है। लॉन्च के समय यह फोन सेल के लिए उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब ग्राहक इसे आकर्षक ऑफर्स के साथ ले सकते हैं।

Samsung Galaxy F06 बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

Samsung Galaxy F06 कीमत व ऑफर

Samsung Galaxy F06 5G अब Flipkart पर उपलब्ध है। इसका बेस वेरिएंट (4GB+64GB स्टोरेज) 9,999 रुपये में और टॉप वेरिएंट 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया गया है।

साथ ही Samsung और Flipkart कुछ शुरूआती ऑफर्स भी दे रहे हैं। Axis या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। जिससे इफेक्टिव कीमत 9,499 रुपये और 10,999 रुपये हो जाती है।

Samsung Galaxy F06 स्पेसिफिकेशंन

सैमसंग के इस सस्ते 5G फोन में आपको 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस लेवल 800 निट्स तक है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। आपको बता दें, स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 12GB तक इसके रैम को एक्सटेंड किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का एक अन्य कैमरा शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP कैमरा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F06 5G Now Available for Purchase, Check Price and Offer Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X