Samsung Galaxy F13 : 11,999 रु की शुरुआती कीमत के साथ हुआ लॉन्च
Samsung Galaxy F13 का आधिकारिक तौर पर भारत में दस्तक दे चूका है। स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बेस मॉडल के लिए 11,999 रुपये की कीमत से शुरू होता है। गैलेक्सी F13 4G सपोर्ट के साथ आता है और 29 जून से Samsung.com, Flipkart.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है ।

जाने क्या है खास...
स्मार्टफोन दो वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज + 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। 64GB मॉडल 11,999 रुपये की कीमत पर आता है जबकि 128GB स्टोरेज मॉडल 12,999 रुपये में आता है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट भी है।
जहां तक स्पेसिफिकेशंस का सवाल है...
Galaxy F13 में 6.6-इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जिसके चारों तरफ पतले बेज़ेल्स हैं और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह Exynos 850 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है । फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Galaxy F13 में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जिसमें 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सेल सेल्फी शूटर शामिल है जो वीडियो कॉल में भी मदद करता है।
Samsung Galaxy F13 कुछ दिलचस्प विशेषताओं के साथ आता है जिसमें Auto Data Switching, Adaptive Power-s=Saving and AI Power Management और बहुत कुछ शामिल है। Smartphone तीन कलर ऑप्शन- वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन में उपलब्ध है।

इंस्टेंट डिस्काउंट भी है मजेदार ...
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी ने 1,000 रुपये की तत्काल छूट देने के लिए ICICI Bankके साथ साझेदारी की है, जिससे कीमत कम हो जाएगी। छूट के बाद, सैमसंग गैलेक्सी F13 64GB 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि 128GB की कीमत घटकर 11,999 रुपये हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








