Samsung के F सीरीज के इन 5G फोन्स पर भारी छूट, कम दाम में खरीदने का मौका
अगर आप भी मिडरेंज में सैमसंग (Samsung) का दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये उचित समय हो सकता है। आज हम आपको सैमसंग के F सीरीज के तीन फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं।
दरअसल Flipkart पर इस वक्त सैमसंग गैलेक्सी के F सीरीज के Samsung Galaxy F14 5G, Galaxy F15 5G और Galaxy F34 5G फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

जिसमें ग्राहकों को बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज के साथ कैशबैक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद आपको यह फोन काफी किफायती दाम में मिल जाएगें। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन, कंपनी और एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
Samsung Galaxy F14 5G: इसके 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये है। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं, तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा।

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इस फोन की कीमत 11,000 तक कम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक्सचेंज पॉलिसी की शर्तों को पूरा करना होगा। इसके फीचर्स की बात की जाए तो इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की गई है।
Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग के इस फोन के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 रुपए है। हालांकि, इस फोन को आप 1000 तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

वहीं अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक के कार्ड करता है या फिर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से करता है, तो वह 5% कैशबैक का लाभ ले सकेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें भी आपको 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy F34 5G: सैमसंग गैलेक्सी एफ34 5जी के 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए है। इस फोन पर 5% तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।

लेकिन इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। साथ ही कंपनी फोन पर 10,100 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 6000mAh दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








