Samsung ने 6.7' FHD+ 90Hz डिस्प्ले के साथ भारत में नया 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, दाम जान उड़ जाएंगे होश
Samsung Galaxy F14 5G: सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए तगड़े फीचर्स से लैस कम दाम में नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे मार्केट में Samsung Galaxy F14 5G के नाम से जाना जाएगा। इस फोन को ब्रांड ने 10 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध कराया है।
सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz की रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर्स और फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

कीमत व उपलब्धता- सबसे पहले आपको बता दें, Samsung Galaxy F14 पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F14 के 4G मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है।
जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को सैमसंग की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और भारत के कई ऑफलाइन स्टोर्स से ऑर्डर कर सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मूनलाइट सिल्वर और पीपरमिंट ग्रीन दो कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं ऑफर्स की बात करें तो कंपनी के अनुसार ग्राहक इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स- गैलेक्सी F14 फोन में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो Full HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU के साथ आता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 ओएस पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। जो एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Bluetooth 5.1, Dual SIM, 4G LTE, WiFi 5 और GPS समेत कई अन्य फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








