Home
Mobile

Samsung Galaxy F14 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध,जाने क्या होगी कीमत

Samsung Galaxy F14 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध

Samsung ने पिछले हफ्ते Galaxy F14 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और यह FHD+ पैनल, बड़ी बैटरी और 5nm चिपसेट जैसी सुविधाएं प्रोवाइड करता है। आज से, गैलेक्सी F14 5G देश में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Samsung Galaxy F14 5G की कीमत और डिस्काउंट

गैलेक्सी F14 5G की कीमत की बात करें तो 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 14,490 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 15,990 रुपये है। हालांकि इस पर, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को फ्लैट 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है। ऑफर के साथ इसकी कीमत लगभग 12,990 रुपये और 14,490 रुपये हो जाती है।

इस स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको ओएमजी ब्लैक, गोएट ग्रीन और बीएई पर्पल कलर मिल जाएगा। आप इसे फ्लिपकार्ट, सैमसंग स्टोर और भारत में मौजूद सभी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F14 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी में एक पॉली कार्बोनेट (प्लास्टिक) बैक है और इसमें आगे की तरफ एक IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में ध्यान देने वाली बात बेजेल्स के साथ 6.6 इंच की स्क्रीन है। यह फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ एक इनफिनिटी-वी नॉच डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy F14 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध

यह डिवाइस 5nm Exynos 1330 SoC पर बेस्ड है जिसमें 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। इसके मुख्य आकर्षण में इसकी विशाल बैटरी शामिल है। बता दें कि डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दि गई है जो आपको 2 दिन की बैटरी दे सकती है।

Samsung Galaxy F14 5G कैमरा

स्मार्टफोन में 50MP मेन लेंस और 2MP का सेकण्ड सेंसर दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सिस्टम है। रियर कैमरा पैनोरमा, पोर्ट्रेट, मैक्रो, प्रो और अन्य जैसे अलग-अलग मोड्स के साथ आता है। आगे की तरफ सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। साथ ही फ्रंट कैमरा, 30fps पर 1080 वीडियो शूट कर सकता है।

सैमसंग ने एंड्रॉइड 13-बेस्ड वन यूआई कोर 5.1 पेश किया है। सैमसंग 2 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट की पेशकश करेगा। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट है जो ज्यादा सेफ्टी प्रोवाइट करता है। इसमें सैमसंग वॉलेट और वॉयस फोकस फीचर भी मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Talking about the price of Galaxy F14 5G, it is Rs 14,490 for the 4GB + 128GB variant and Rs 15,990 for the 6GB + 128GB variant. However, on this, users get a flat Rs 1,500 discount on HDFC Bank credit cards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X