Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत सबसे कम

Samsung ने शुक्रवार को एक नया बजट गैलेक्सी स्मार्टफोन Samsung Galaxy F14 5G लॉन्च किया। स्मार्टफोन एक साफ बैक, डुअल कैमरा और एक बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। कहा जा रहा है कि यह 5एनएम चिपसेट वाला सेगमेंट का इकलौता फोन है। वहीं डिवाइस की कीमत 15,000 रुपये से कम है।
Samsung Galaxy F14 5G की भारत में कीमत, ऑफर्स
कीमत की बात करें तो, Samsung Galaxy F14 5G 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 14,490 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 15,990 रुपये से शुरू होता है। हालांकि, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की तत्काल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
कार्ड ऑफर के साथ, संबंधित वेरिएंट के लिए लास्ट कीमत 12,990 रुपये और 14,490 रुपये है। डिवाइस में ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन शामिल किया गया हैं। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से पहली सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F14 5G स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एक प्लास्टिक बैक के साथ आता है और इसमें आगे की तरफ एक IPS LCD डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.6 इंच का इनफिनिटी-वी नॉच डिस्प्ले दिया गया है।
वहीं डिवाइस में 50MP का मेन लेंस और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ पीछे की ओर एक दोहरी कैमरा प्रणाली है। रियर कैमरा पैनोरमा, पोर्ट्रेट, मैक्रो, प्रो और अन्य जैसे अलग-अलग मोड्स के साथ आता है। अपफ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए 13MP का कैमरा है। साथ ही फ्रंट कैमरा, 30fps पर 1080 वीडियो शूट कर सकता है।
स्मार्टफोन 5nm Exynos 1330 SoC पर बेस्ड है जिसमें 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसका एक मुख्य आकर्षण इसकी बड़ी बैटरी है। यह डिवाइस 6,000mAh की सेल से लैस है जो आपको 2 दिन की बैटरी दे सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के की बात करें तो, सैमसंग एंड्रॉइड 13-बेस्ड वन यूआई कोर 5.1 पेश कर रहा है। सैमसंग 2 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट की पेशकश करेगा। डिवाइस में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








