Samsung Galaxy F15 5G Airtel एडिशन भारत में लॉन्च, फोन के साथ मुफ्त डेटा का मिलेगा मजा
Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition Price: सैमसंग ने Galaxy F15 5G का Airtel Edition लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने मार्च में ही पेश किया था। कंपनी Samsung Galaxy F15 5G Airtel F15 5G खरीदने वाले ग्राहकों को इस फोन के साथ 50GB डाटा ऑफर कर रही है।
दरअसल सैमसंग ने भारत में एयरटेल के साथ साझेदारी की है। Galaxy F15 5G Airtel Edition कंपनी का नया फोन है और यह Airtel 5G के साथ लॉक्ड है। इसके साथ ही फोन में Knox Guard ऐप पहले से इंस्टॉल आता है। तो चलिए आपको आगे नए एयरटेल एडिशन फोन की कीमत व फीचर्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition कीमत व उपलब्धता- गैलेक्सी एफ15 5जी एयरटेल एडिशन के 4GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को 12,999 रुपये, 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को 14,499 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसे बिक्री के लिए जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को ग्रूवी वॉयलेट,जैजी ग्रीन और ऐश ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F15 5G फीचर्स- सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच sAMOLED फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले पर इनफिनिटी-U नॉच दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G57 के साथ आता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड OneUI 6.1 के साथ आता है। जिसमें आपको 5 साल के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 4 ऐंड्रॉयड OS अपग्रेड मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम, 5G, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








