इंतजार खत्म: कम दाम में Samsung आज लान्च करेगा नया स्मार्टफोन, यहां जानें कीमत व फीचर
Samsung Galaxy F15 5G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग आज अपने फैंस के इंतजार खत्म करते हुए, अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में Galaxy F15 5G के नाम से जाना जाएगा।
यहां बिक्री के लिए होगा उपलब्ध: कंपनी अपने इस आगामी फोन को आज यानी 4 मार्च दोपहर 12:00 बजे लॉन्च करेगी। इस लॉन्च इवेंट को आप घर बैठे कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव देख सकते हैं।

जहां इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इस फोन को बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Samsung Galaxy F15 5G कीमत: लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन के 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 तय की जा सकती है। वहीं इसके 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये होगी।

कंपनी अपने ग्राहकों को इस फोन को 1500 रुपये तक के बैंक ऑफर के साथ खरीदने का मौका दे सकती है। जिसके बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 12,000 रुपये से भी कम हो जाएगी। तो चलिए आपको आगे इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy F15 5G के स्पेसिफिकेशन: सैमसंग के इस फोन की खासियतों की बात करें तो गैलेक्सी F15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल HD+ एस-एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 होगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया जा सकता है।
यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध हो सकता है। इसके रैम को 12GB और स्टोरेज को 1TB तक यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे बढ़ा सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर पर 50MP का मेन कैमरा, 5MP का दूसरा और 2MP का तीसरी कैमरा मिल सकता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग ने गैलेक्सी F15 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








