Samsung Galaxy F15 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F15 5G Launched In India: सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट गैलेक्सी एफ 15 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने नए बजट फोन के तौर पर पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत देश में 15,999 रुपए तय की गई है।
सैमसंग के इस नए बजट फोन में आपको एमोलेड डिस्प्ले, Mediatek dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ 6000 mAh की बैटरी मिल रही है। तो आइए आपको इस के सभी स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत व सेल ऑफर तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F15 5G की कीमत व उपलब्धता: सैमसंग ने गैलेक्सी एफ 15 5जी को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके 4GB+128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए और 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए है।
इसे बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Ash Black, Groovy Violet और Jazzy Green में पेश किया गया है। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट हो गया है। HDFC बैंक क्रेडिट Non EMI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI लेनदेन पर 1,000 रुपए तक की छूट प्राप्त कर किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F15 5G के स्पेसिफिकेशन: सैमसंग के इस नए फोन में 6.5 इंच FHD+ AMOLED नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेट 90Hz और PPI 399 है। इस डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया गया है।
इस हैंडसेट में 6GB तक रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, इसे 4 एंड्रॉयड अपडेट + 5 साल के सुरक्षा पैच अपडेट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसका मेन कैमरा 50MP प्राइमरी और एक अन्य कैमरा 5MP का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6000mAh बैटरी दी है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करता है। आपको बता दें, कंपनी बॉक्स में एडाप्टर इसके साथ नहीं दे रही है, हालांकि चार्जर खरीदने के लिए कंपनी एक खास ऑफर दे रही है। कस्टमर्स केवल 299 रुपए में मोबाइल के साथ चार्जर भी खरीद सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई 5, ब्लूटूथ संस्करण 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन की मोटाई 9.3mm, वजन 217 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








