Samsung Galaxy F15 5G की प्राइस लॉन्च से पहले लीक! जानें कीमत
Samsung Galaxy F15 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपना नया हैंडसेट Samsung Galaxy F15 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, इससे पहले ही इस आगामी फोन की कीमत लीक हो गई है।
आपको बता दें, सैमसंग आज से दो दिन बाद यानी 4 मार्च को अपने इस हैंडसेट को लॉन्च करेगा। लेकिन कंपनी ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि, इस आगामी फोन को एक बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा।

अब ब्रांड ने Galaxy F15 5G के प्राइस को भी टीज करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 12 हजार रुपये तक का है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
कंपनी इसे 12 हजार रुपये तक की सेगमेंट में ला सकती है। इसके 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट में लाए जानें की उम्मीद है। इस बीच फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने सैमसंग गैलेक्सी F15 5G की कीमत की जानकारी शेयर की है।

टिप्सटर अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) के अनुसार, Galaxy F15 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो सकती।
उन्होंने आगे बताया कि, इसके साथ ही बैंक ऑफर के तहत इस फोन को 1500 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। जिससे इस फोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy F15 5G स्पेक्स: इसे सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, फोन की डिस्प्ले 6.5 इंच हो सकती है। जो 120 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।
प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से पैक्ड हो सकता है। वहीं इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस भी देखने को मिल सकती है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन 4 साल की Android Upgrade और 5 साल की Security Update के साथ लाई जा सकती है।
इसके अलावा अभिषेक यादव ने Samsung Galaxy M14 के बारे में भी जानकारी शेयर किया है। जिनके अनुसार इस फोन को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी 4GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट ऑप्शन दे सकती है, जो क्रमश: 9,499 रुपये और 12,499 रुपये कीमत के साथ दस्तक दे सकता है। हालांकि कंपनी ने Galaxy M14 के लॉन्च पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सैमसंग की वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज शो होने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications








