Home
Mobile

Samsung Galaxy F15 5G का भारत में नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Samsung Galaxy F15 5G New Variant Price: Samsung ने अपने Galaxy F15 5G को भारत में नए रैम वेरिएंट के साथ उपलब्ध करा दिया है। अब ग्राहक इसे 8GB रैम वेरिएंय में भी खरीद सकेंगे।

सैमसंग ने अपने इस फोन को मार्च में ही लॉन्च किया था। तब इसे केवल 4GB/ 128GB और 6GB/128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। तो चलिए आपको इसकी कीमत, ऑफर और उपलब्धता से लेकर इसकी खासियतों तक से रूबरू करवाते हैं।

 Samsung Galaxy F15 5G का भारत में नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर

Samsung Galaxy F15 5G के नए वेरिएंट की कीमत- इसके 8GB/128GB वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय हुआ है। हालांकि, अगर ग्राहक इसकी खरीदारी HDFC बैंक कार्ड के जरिए करते हैं, तो वह इस पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

इसे बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं इसके 4GB/ 128GB की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। आपको बता दें इसके साथ कंपनी चार्जर नहीं देती है। लेकिन इस फोन के लॉन्च ऑफर के साथ यूजर्स 1,299 रुपये कीमत वाले चार्जर को मात्र 299 रुपये में खरीद सकते हैं।

 Samsung Galaxy F15 5G का भारत में नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर

Samsung Galaxy F15 5G स्पेक्स- इस फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की sAMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा यह फोन FHD+ रेजॉल्यूशन और 800 निट्स ब्राइटनेस से लैस है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया गया है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU मिल रहा है। इसमें सॉफ्टवेयर के लिए Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 का उपयोग किया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको कंपनी 4 एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड्स और 5 साल तक की सिक्योरिटी पैच अपडेट भी देने का वादा कर रही है।

 Samsung Galaxy F15 5G का भारत में नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50MP, सेकेंडरी कैमरा 5MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक अन्य तीसरा कैमरा 2MP के डेप्थ लेंस के साथ आएगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F15 5G with 8gb ram launched in India know price offers availability specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X