Samsung Galaxy F16 भारत में लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
Samsung Galaxy F16 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक डेट का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को एक टिपस्टर द्वारा लीक किया गया है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की संभावना जताई गई है। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी A16 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो बजट स्मार्टफोन बाजार में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
भारत में Samsung Galaxy F16 की संभावित कीमत
टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने X पूर्व में ट्विटर पर Galaxy F16 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार Galaxy F16 की कीमत भारत में 15,000 रुपये हो सकती है। वहीं Galaxy A16 की कीमत अक्टूबर 2024 में 15,000 रुपये से शुरू हुई थी, जबकि इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये थी इस नई डिवाइस को बजट स्मार्टफोन के रुप में पेश किया जा सकता है, जो शानदार फीचर्स और किफायती मूल्य के साथ आएगा।

Samsung Galaxy F16 फीचर्स
Galaxy F16 में 6.7 इंच का फुल HD+AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के 6nm डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर औऱ 8GB रैम से लैस होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक अन्य तीसरा सेंसर शामिल होगा।
यह स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली होते हुए भी शानदार परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स देने का वादा करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी F16 में 13MP का फ्रंट कैमरा दे सकता है। यह 25W तक की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बता दें, गैलेक्सी A16 में भी यही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।
फ्लिपकार्ट ने हाल ही में भारत में गैलेक्सी F-सीरीज के नए स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा की है, जो संभवत: गैलेक्सी F16 5G हो सकता है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर SM-E166P/DS मॉडल नंबर के साथ गैलेक्सी F16 का सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है।
यह स्मार्टफोन पहले वाई-फाई अलायंस डेटाबेस में भी नजर आया था, जिसमें डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी का जिक्र किया गया है। आने वाला डिवाइस शानदार कनेक्टिविटी और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications