Samsung Galaxy F17 5G: 6 साल तक OS अपडेट और AI फीचर्स, बजट में बढ़िया ऑप्शन
Samsung ने Galaxy F17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जो Galaxy F16 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन को खास तौर पर लॉन्ग टाइम सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है, ताकि बजट सेगमेंट में भी यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सके। नए फोन की कीमत कितनी रखी गई है और ऑफर क्या मिल रहे हैं। आइए जानें...

1. स्मार्ट AI और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Galaxy F17 5G में Samsung AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Gemini Live, और One UI 7.0 का समावेश है। फोन Android 15 OS पर चलता है और Samsung ने इसके लिए छह साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी दी है। यह बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए सबसे बड़ी खासियत है, क्योंकि ज्यादातर फोन दो से तीन साल के अपडेट तक सीमित रहते हैं।
2. परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर और 8GB RAM तक की सुविधा है। स्टोरेज 128GB है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 5,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो पूरे दिन की जरूरतों को आसानी से पूरा करती है।
3. कैमरा और डिस्प्ले
Galaxy F17 5G में 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। 6.7 इंच का FHD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है।
4. डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस
फोन 7.5mm पतला है और IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है। इसके अलावा, Samsung Wallet के ज़रिए Tap and Pay फीचर भी दिया गया है।
5. कीमत और उपलब्धता
Galaxy F17 5G ₹13,999 से शुरू होता है और दो रंगों में उपलब्ध है - Violet Pop और Neo Black। फोन आज से Samsung.com, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








