Samsung Galaxy F22 की पहली सेल 13 जुलाई को, यह है प्राइस और फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन देश में अपनी पहली सेल के लिए तैयार है, जिसे 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। एक बजट डिवाइस होने के साथ, गैलेक्सी F22 90Hz sAMOLED पैनल, एक मिड-रेंज गेमिंग-ओरिएंटेड प्रोसेसर, और एक बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ मिल रहा है।

Samsung Galaxy F22 की पहली सेल में पाएँ ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी एफ़22 की कीमत भारत में बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,499 रुपये से शुरू होती है। फोन को डेनिम ब्लैक और डेनिम ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च ऑफ़र में प्रमुख बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करके 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है। ध्यान दें कि, यह ऑफर 19 जुलाई तक लागू रहेगा। इसके अलावा, खरीदार एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F22 की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी F22 में 1600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच HD+ sAMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस MediaTek Helio G80 SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
OneUI 3.1 के साथ Android 11 OS पर काम करने वाले Galaxy F22 में 6,000 mAh की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy F22 के बैक साइड में 48MP का क्वाड-कैमरा सेटअप है। प्राइमरी लेंस को 8MP वाइड-एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर का सपोर्ट मिलता है।
जबकि सेल्फी के लिए 13MP कैमरा सेंसर है जिसे वाटर ड्रॉप नॉच में रखा गया है। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








