अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी F22, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत
सैमसंग अपने अगले मोबाइल Samsung Galaxy F22 को अगले महीने भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी F22 भारत में जुलाई के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से सैमसंग गैलेक्सी F22 की लॉन्च की डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद करते है कि कंपनी आने वाले दिनों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगी।

क्या हो सकती है सैमसंग गैलेक्सी F22 की कीमत
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी F22 की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग फोन Redmi Note 10S, Poco M3 Pro, Samsung Galaxy M32 जैसे अन्य फोनों के साथ कंपीटीशन करने वाला है।
सैमसंग गैलेक्सी F22 के अनुमानित मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
यदि हम सैमसंग गैलेक्सी F22 के अनुमानित मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy F22 को 6.4-इंच HD + सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पैक किया गया है। अन्य सभी गैलेक्सी एफ सीरीज फोन की तरह, बैटरी अपकमिंग सैमसंग फोन का मुख्य आकर्षण होगी। स्मार्टफोन को निश्चित रूप से फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पैक किया जाएगा और बैटरी कुल 6000mAh की हो सकती है।
इस प्रकार अगर हम कैमरा फीचर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F22 में 48-मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है।
वहीं Samsung ने अपने गैलेक्सी एफ सीरीज स्मार्टफोन को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है। तो अपकमिंग Samsung Galaxy F22 को लोग Flipkart से ही खरीद पाएंगे। हालांकि फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








