Home
Mobile

Samsung Galaxy F34 5G कल भारत में होगा लॉन्च, पहले ही जान लें सभी फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung कल यानि कि, 7 अगस्त को अपना नया हैंडसेट Galaxy F34 5G को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50मेगापिक्सल के साथ आएगा। इसके अलावा गेमर्स के लिए इस फोन को Exynos 1280-5nm प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो गेमर्स को एक शानदार एक्सपीरियंस कराएगा। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F34 5G संभावित कीमत

इस फोन को कंपनी मिड रेंज यानि कि 16 हजार से लेकर 17 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च कर सकता है। इस फोन की बिक्री ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। सैमसंग अपने इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन कलर दो कलर ऑप्शन के साथ लाएगा।

Samsung Galaxy F34 5G कल भारत में होगा लॉन्च, पहले ही जान लें सभी फीचर

Samsung Galaxy F34 5G स्पेक्स

Samsung Galaxy F34 5G को 6.5 इंच फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन के फ्रंट कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 और वाटरड्रॉप स्टाइल कटआउट दिया जा सकता है। फोन में 5G के 11 बैंड और स्मार्ट हॉट स्पॉट शामिल होंगे। वहीं इसे Exynos 1280 5nm प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जो गेमर्स को वीडियो गेम खेलने का एक शानदार एक्सपीरियंस कराएगा। इसके अलावा इसमें 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिल सकता है। जिसे आवश्यकतानुसार माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सैमसंग के अनुसार यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में गेम चेंजर साबित होगा। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसे पावर देने के लिए सैमसंग अपने इस डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F34 5G can be equipped with Exynos 1280 5nm processor. Which will give gamers a great experience of playing video games.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X