Home
Mobile

Samsung Galaxy F34 5G नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy F34 5G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने गैलेक्सी एफ34 5जी के नए कलर वेरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। अब यह फोन ऑर्किड वॉयलेट (Orchid Violet) कलर में Flipkart Big Billion Days Sale में उपल्बध होगा। Galaxy F34 5G Orchid Violet कलर में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसमें 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। इससे पहले इस फोन को कंपनी ने ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन दो कलर में उपलब्ध कराया था। आइए आपको इस नए कलर वेरियंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy F34 5G नए कलर वेरिएंट कीमत

गैलेक्सी एफ34 5जी के नए कलर वेरिएंट को ओरिजिनल MRP पर ही पेश किया गया है। इसके 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 18,999 रुपये वहीं, 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये तय हुआ है। नए कलर वेरियंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी। जिसे कंपनी Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा इसकी बिक्री सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी की जाएगी।

Samsung Galaxy F34 5G नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F34 5G नए कलर वेरिएंट फीचर्स

Samsung Galaxy F34 5G में 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। फोन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है। इसके डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है। Samsung ने अपने इस हैंडसेट को एक्सीनॉस 1280 प्रोसेसर से लैस किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G68 MP4 GPU मिल रहा है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यूजर्स 1 TB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो OID और अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्राव्इड सेकंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरे के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर कैमरे से 30fps पर 4K में वीडियो शूट की जा सकेगी।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। जिसे लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि, सिंगल चार्ज में दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5.1 स्किन के साथ आ रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और NFC फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The new color variant of Galaxy F34 5G with 6GB RAM and 128GB storage is priced at Rs 18,999 in India. The sale of the new color variant will be started on e-commerce website Flipkart. Which the company will make available in Flipkart Big Billion Days Sale. Apart from this, it will also be sold on Samsung India website and select retail stores.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X