Home
Mobile

सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy F34 5G Offer: फेस्टिव सेल के तहत ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन्स को कीमत से काफी किफायती दाम में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सैमसंग के Galaxy F34 5G फोन पर मिलने वाले तगड़े डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके साथ आप भी कीमत से काफी कम दाम में इस फोन को अपना बना सकते हैं। तो चलिए आगे इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Galaxy F34 5G पर ऑफर

गैलेक्सी एफ34 5जी को कंपनी ने इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। जिसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। लेकिन इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत ग्राहक इसके 6GB+128GB वेरियंट को मात्र 16,999 रुपये और 8GB+128GB वेरियंट को 18,999 रुपये में खरीद सकता है।

इस दौरान आपको ध्यान देना है कि, यह छूट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ही उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही अगर ग्राहक ICICI और HDFC कार्ड का यूज NON-EMI के लिए करता है, तो उसे इसे ऑफर का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ 9 महीने की नो कॉस्ट EMI भी उपलब्ध कराई जा रही है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके तहत कस्टमर 20,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर लाभ भी ले सकता है।

सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां जानिए कीमत

Samsung Galaxy F34 5G के फीचर्स

सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस डिवाइस को एक्सीनोस 1280 प्रोसेसर से लैस किया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। जिसे ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। जिसका पहला सेंसर 50MP (OIS) का, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F34 5G has been made available for purchase from e-commerce sites with bumper discounts. This phone has a 50MP (OIS) camera, 120 Hz Super AMOLED display and a 6000 mAh battery. Its customers can buy it in two storage variants, 128 GB with 6 GB RAM and 128 GB with 8 GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X