Home
Mobile

Samsung Galaxy F34 5G भारत में अगले हफ्ते देगा दस्तक, पहले ही जान लें कीमत और स्पेक्स

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung अपना नया हैंडसेट Samsung Galaxy F34 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने इस फोन में Nightography फीचर को शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें सिंगल टेक फीचर भी शामिल किया गया है, जो एक शॉट में 4 वीडियोज और 4 फोटोज ले सकता है। इससे पहले केवल फ्लैगशिप सीरीज में ही दिया जाता है। यह फोन मिड रेंड में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री कर सकता है। तो आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F34 5G लॉन्चिंग डेट और कीमत

आपको बता दें Samsung Galaxy F34 5G सैमसंग के Galaxy M34 स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। इस फोन की एंट्री अगले हफ्ते 7 अगस्त को भारतीय बाजार में होने वाली है। जिसका टीजर कंपनी द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी किए गए टीजर में Samsung Galaxy F34 5G की कीमत 17,000 रुपये से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। जिसके बाद इस फोन की कीमत 16,999 रूपये तक होने की उम्मीद है। इसे इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन दो कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।

Samsung Galaxy F34 5G भारत में अगले हफ्ते देगा दस्तक, जानें कीमत

Samsung Galaxy F34 5G के स्पेक्स

Galaxy F34 5G को 6.5 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड 120Hz डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन को शामिल कर सकती है। विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी को इस अपकमिंग हैंडसेट में शामिल किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन व्यू एक्सपीरियंस दिया जा सके। इस फोन को प्रीमियम गैलेक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कैमरे की बात करें तो इसके बैक पैनल पर तीन स्टैक्ड कैमरा सेंसर होगा। जो 50MP के मेन कैमरे का साथ लाया जाएगा। इसका कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। जिसमें में Fun Mode का भी सपोर्ट दिया जा रहा है। यह फोन सिंगल टेक में 16 इनबिल्ट लेंस इफेक्ट फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6000mAh की बैटरी दे सकती है। जो एक बार के फुल चार्ज में 2 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकेगी। सैमसंग की तरफ से इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F34 5G will be given a 50MP main camera. The camera of this phone will come with Optical Image Stabilization (OIS) support. In which Fun Mode is also being supported. This phone can be launched with 16 inbuilt lens effect feature in single take.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X