Samsung Galaxy F54 5G पर पाएं 26 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां जानें सबकुछ
अगर आप भी नया प्रीमियम फोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट बहुत कम है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग के Samsung Galaxy F54 5G फोन को कीमत से हजारों रूपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। यह डील उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। दरअसल सैंमसंग के इस डिवाइस पर ग्राहकों को 26 हजार से ज्यादा का डिस्काउट दिया जा रहा है। जिसके बाद इस फोन की कीमत बेहद कम हो जाएगी। तो चलिए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर डिटेल्स और इसकी नई कीमत के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G पर डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को Samsung Galaxy F54 5G को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी अपने कस्टमर्स को इस फोन पर बेहद सस्ती डील ऑफर कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी एफ 54 5जी के 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 35,999 रुपये है। जिसे फ्लिपकार्ट से खरीदने पर ग्राहकों को 16 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। जिसके बाद Galaxy F54 5G के इस वेरिएंट को ग्राहक महज 29,999 रुपये में खरीद सकता है। इसके अलावा इस पर बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिल रहा है। कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर इस फोन पर अन्य 2000 रुपये की भी बचत कर सकेंगे। अगर आपके Axis बैंक के धारक हैं तो इस फोन की खरीदारी पर आप 10 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
इतना ही नहीं Galaxy F54 5G की खरीदारी ऑनलाइन के वक्त आप एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 26 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। लेकिन एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। जिसे कंपनी को अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर आप 26,700 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसके बाद आप इस 5जी फोन को मात्र 3299 रुपये की किफायती दाम के साथ अपने घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy F54 के स्पेक्स
Samsung Galaxy F54 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। Galaxy F54 5G लेटेस्ट Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कंपनी अपने इस डिवाइस के साथ 4 साल के एड्रॉइड OS अपग्रेड और 5 साल का सुरक्षा पैच दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसके साथ ही 32MP का सेल्फी सेंसर मिल रहा है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








