Samsung Galaxy F54 5G की भारत में सेल शुरू, बंपर डिस्काउंट में खरीदें फोन, जानें सभी ऑफर्स
Samsung Galaxy F54 5G Sale : हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F54 5G स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। जिसे आप कई ऑफर्स के तहत कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। गैलेक्सी एफ54 5जी को कंपनी ने दमदार फीचर और मीटियर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। जो 8GB रैम और 256GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज के साथ आ रहा है। तो आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिल रहे के बारे में ऑफर्स डिटेल के बारे में बताते है। जिससे आप भी इस फोन की खरीदारी काफी किफायती दाम के साथ के साथ कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G पर ऑफर्स
आपको बता दें कंपनी ने इसे 29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे आप इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के साथ इसे कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इसंटेन्ट डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद आप इसे कीमत के 27,999 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F54 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F54 में यूजर्स को 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में AMOLED पैनल है, जो HD+ रिजॉल्यूशन पर चलता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग दी है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ 108MP का मिल रहा है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Samsung अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दे रही है। जिसमें 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस हैंडसेट के साथ यूजर्स को चार्जर नहीं मिलता है। इस फोन के साथ यूजर्स को 4 साल के एड्रॉइड OS अपग्रेड और 5 साल का सुरक्षा पैच मिल रहा है। यह हैंडसेट Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। आपको बता दें, फोन लेटेस्ट Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications








