Home
Mobile

Samsung Galaxy F54 5G इस दिन भारत में हो रहा लॉन्च, 2000 की छूट के साथ प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत और खासियत

Samsung Galaxy F54 5G इस दिन भारत में हो रहा लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Samsung Galaxy F54 5G Launch in India: फेमस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने गैलेक्सी F सीरीज के नए हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 6 जून को Samsung Galaxy F54 5G को देश में पेश करने जा रही है। इस अपकमिंग फोन को सैमसंग की F सीरीज का सबसे प्रीमियम हैंडसेट माना जा रहा है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही इश फनो की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जिसे कस्टमर्स सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से इसे प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। तो चलिए आपको इस फोन के बारे में विस्तार से आगे बताते हैं।

एस्ट्रोलैप्स फीचर से है लैस

सैमसंग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर आधिकारिक तौर पर Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च करने का खुलासा किया है। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिख रहा है। टीजर में दिख रहे फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही एक LED फ्लैश यूनिट भी है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एस्ट्रोलैप्स फीचर भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से यूजर्स तारों और साइट स्काई यानी रात में आसमान की भी शानदार फोटो खींच सकते हैं। आपको बता दें, इस फीचर को सैमसंग की Galaxy S23 सीरीज के साथ पेश किया गया था।

Samsung Galaxy F54 5G इस दिन भारत में हो रहा लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

Samsung Galaxy F54 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy F54 5G हैंडसेट में कंपनी 6.7 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 33,000 रुपये तय किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has announced the launch of its Galaxy F series new handset in India. The company is going to introduce Samsung Galaxy F54 5G in the country on 6 June. Whose pre-booking has been started. On which customers are being given benefits of up to Rs 2,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X