Home
Mobile

Samsung Galaxy F54 5G के लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, कीमत की भी खुलासा

Samsung Galaxy F54 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, कीमत की भी खुलासा

Samsung जल्द ही अपने F-Series के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि इस अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले ही इसके खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को 8 GB रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। साथ ही इस अपकमिंग फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल किया जा सकता है। तो आईए आपको इस फोन के लीक स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy F54 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टिप्स्टर योगेश बरार ने ट्वीट कर दी है। जिसके अनुसार इस अपकमिंग हैंडसेट के 8 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को कंपनी 35,999 रुपये में पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy F54 5G लीक स्पेसिफिकेशन्स

इश स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर , 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस डिवाइस में 8 GB रैम के साथ 128 GB और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। सैमसंग के इस अपकमिंग हैंडसेट में एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इस फोन को पावर देने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। आपको बता दें यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5 के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy F54 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, कीमत की भी खुलासा

Samsung Galaxy A54 5G

गौरतलब है कि, सैमसंग ने हाल ही में अपने Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। जिसके 8 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये भारत में तय की गई थी। वहीं 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 40,999 रुपये शुरूआती दाम के साथ पेश किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is preparing to launch its new F-Series smartphone Samsung Galaxy F54 5G in India soon. However, before the launch of this upcoming device, information about its special specifications has been leaked. According to which the company can present its upcoming phone with 8 GB RAM and up to 256 GB inbuilt storage. Also, a 108-megapixel main camera can be included in this upcoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X