Samsung Galaxy F54 5G को 108MP कैमरे के साथ भारत में जल्द किया जाएगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy F54 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकता है। इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत का खुलासा हो गया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस नए फोन को मिड रेंज के साथ पेश कर सकती है। आइए आपको इस फोन की लीक हुई जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G के संभावित फीचर्स
मिल रही जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.7 इंच का फुल एचडी+ (2,220 x 1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसी के साथ इस फोन के डिस्प्ले पैनल को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस किया जा सकता है। वहीं कैमरे की बात करें तो यह अपकमिंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरी कैमरा शामिल है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इसके अलावा 6,000mAh की बड़ी बैटरी 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।
इस स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
इतनी हो सकती है कीमत
लीक जानकारी की मानें तो सैमसंग अपने इस नए स्मार्टफोन गैलेक्सी F54 5G को मई के आखिरी हफ्ते में देश में लॉन्च कर सकती है। जिसे भारत में 26,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश कर सकती है।
आपको बता दें, सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में ही अपने एक अन्य स्मार्टफोन Samsung Galaxy M54 5G को लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को 108MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 6000mAh की बैटरी भी दे रही है। इस फोन को सैमसंग ने डार्क ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट के साथ उतारा था।


Click it and Unblock the Notifications








