Home
Mobile

Samsung Galaxy F54 vs Galaxy M54 दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर? डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy F54 vs Galaxy M54 दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर?

Samsung Galaxy F54 5G स्‍मार्टफोन को कंपनी ने आज भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस हैंडसेट को 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी और108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया है। जिसमें सुपर एमोलेड ड‍िस्‍प्‍ले, 256 GB स्‍टोरेज और 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही अन्य कई दमदार फीचर से ये फोन लैस है। वहीं साल की शुरूआत में ही कंपनी ने Samsung Galaxy M54 5G को भी पेश किया था। जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी M54 5G Exynos 1380 SoC चिपसेट से लैस है। आज हम आपको दोनों फ्लैगशिप फोन में डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक के अंतर को बताने जा रहे हैं।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy F54 5G में यूजर्स को 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। वहीं Galaxy M54 5G में 6.7 इंच FHD+ Infinity-O Super सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर भी मिलेगा।

प्रोसेसर

ung Galaxy F54 5G को कंपनी ने अपने प्रोसेसर से पैक किया है, जोकि Exynos 1380 है। वहीं M54 5G में कंपनी ने ऑक्टा कोर वाला Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा

Samsung Galaxy F54 5G में फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) ऑफर करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। वहीं M54 5G में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है OIS के साथ है। बाकी दो कैमरों में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो यूनिट शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Samsung Galaxy F54 vs Galaxy M54 दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर?

बैटरी

Samsung Galaxy F54 5G को पावर देने के लिए कंपनी ने 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। वहीं Galaxy M54 5G में भी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।

स्टोरेज

Samsung Galaxy F54 5G में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। वहीं Galaxy M54 5G में भी आपको 8 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy F54 5G में यूजर्स को वाई-फाई 6, 5G, ब्लूटूथ वी5.3, जीपीएस मिल रहा है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूएसबी पोर्ट टाइप-सी भी दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M54 5G में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने WiFi 6, 5G, ब्लुटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया है।

कीमत

Samsung Galaxy F54 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये तय किया गया है। इसे कस्टमर्स दो कलर ऑप्शन मीटियर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर में ले सकते हैं। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुक कर सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy M54 5G को कंपनी ने सिल्वर सिंगल कलर में लॉन्च किया था। Galaxy M54 5G दो वेरिएंट में आता है। इसके 8 GB +128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 38,999 रुपये में ले सकते हैं जबकि 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 40,999 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about the price, features and specifications of Samsung Galaxy F54 and Galaxy M54.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X