Samsung Galaxy F55 5G की भारत में Flipkart पर होगी बिक्री, लॉन्च से पहले डिजाइन, कलर ऑप्शन का खुलासा
Samsung Galaxy F55 5G: सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही अपना नया गैलेक्सी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Galaxy F55 5G नाम से पेश किया जाएगा। फिलहाल इसके लॉन्च डेट का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।
लेकिन इससे पहले यह कंफर्म हो चुका है कि, इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए होगी। साथ ही इस आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट का भी खुलासा हो चुका है। यह फोन वेगन लेदर फिनिश के साथ दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

फोन को टीज करने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। जिसमें इस फोन को एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर में देखा जा सकता है। Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन Galaxy C55 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसे बीते महीने अप्रैल में ही कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है।
वहीं टिपस्टर के अनुसार गैलेक्सी F55 5G स्मार्टफोन को 8GB/128GB स्टोरेज, 8GB /256GB स्टोरेज, 12GB/ 256GB तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। टीजर में इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट के साथ 50MP, 8MP और 2MP कैमरा दिया गया है। इसके हर एक लेंस एक गोल रिंग में स्थित है। इसके अलावा कैमरे की रिंग के बगल में ही एक टॉर्च दिया गया है।
इसके अलावा, इसमें एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई पर काम कर सकता है। खबरों की मानें तो इस हैंडसेट को 4 साल का ओएस अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल सकती है।

इसे पावर देने के लिए सैमसंग ने इस फोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, यूएसबी-सी पोर्ट मिल सकता है। ब्रांड ने पहले कंफर्म किया था कि इसे मई के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








