Home
Mobile

भारत में Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन 17 मई को होगा लॉन्च, इन फीचर्स से होगा लैस, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy F55 5G Launch Date: सैमंसग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉ़न्च करने जा रहा है। अब कंपनी ने अपने इस आगामी Galaxy F55 5G के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इस आगामी फोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर लॉन्च डेट और फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन 17 मई को होगा लॉन्च

सैमसंग के अनुसार इस फोन को भारतीय बाजार में 17 मई को पेश किया जाएगा। खबरों की मानें तो यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

इसके लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इस फोन की कीमत का भी खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार देश में इस फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम तय की जाएगी। वहीं बिक्री की बात करें तो इसे Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

भारत में Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन 17 मई को होगा लॉन्च

Flipkart पर इस अपकमिंग फोन के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। जिसमें इसे Apricot Crush और Raisin Black कलर ऑप्शन के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसे Samsung.com से भी आप ऑर्डर कर सकेंगे।

हाल ही में सामने आई लीक्स की मानें तो इसके बेस वेरिएंट 8GB/128GB स्टोरेज को 26,999 रुपये कीमत के साथ पेश किया जाएगा। जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये में तय किया जा सकता है।

भारत में Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन 17 मई को होगा लॉन्च

अगर यह फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशंस भी उसी के समान होंगे। गौरतलब है कि, Galaxy C55 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 है।

इसके अलावा फोन में Super AMOLED डिस्प्ले दिया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 1 SoC चिप शामिल किया जा सकता है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का औ फ्रंट कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F55 5g launch date and price in India Confirmed know specs features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X