भारत में Samsung Galaxy F55 5G की इतनी होगी कीमत, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स, यहां जानें सबकुछ
Samsung Galaxy F55 5G Price in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अब 27 मई को भारत में Galaxy F55 5G को लॉन्च करने जा रही है। बता दें, इस फोन की एंट्री पिछले हफ्ते 17 मई को होनी थी, लेकिन किसी कारण नही की गई।
लॉन्चिंग के बाद सैमसंग के इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इसके आने से पहले ही सैमसंग ने इस अपकमिंग फोन की कीमत के भी संकेत दे दिए हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G को कंपनी क्लासी वेगन लेदर फिनिश और बढ़िया सैडल स्टिच पैटर्न के साथ ला रही है। दावा किया गया है कि, यह सेगमेंट में वेगन लेदर फिनिश वाला सबसे स्लिम और लाइट वेट स्मार्टफोन है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है।
Samsung Galaxy F55 5G की भारत में कीमत- सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम तय किए जानें की पुष्टि की गई है। लीक्स की मानें तो कंपनी अपने इस फोन की देश में शुरुआती कीमत 26,999 रुपये तय कर सकता है।

अगर ऐसा होता है, तो इस रेंज में इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Realme GT 6T और Infinix GT 20 Pro से होगा। इसके लिए एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है। इससे यह कंफर्म हो गया है कि, गैलेक्सी एफ55 5जी को एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy F55 5G स्पेक्स- इसमें 6.7-इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा जिसका मेन कैमरा 50MP का हो सकता है।

इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। सैमसंग वन यूआई 6.0 के साथ एंड्रॉइड 14 ओएस चलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








