Home
Mobile

Samsung Galaxy F55 5G आज भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानिए नई लॉन्च डेट, कीमत व फीचर्स

अगर आपको भी Samsung के Galaxy F55 5G स्मार्टफोन इंतजार था तो, आपके लिए एक बुरी खबर है। आज यानी 17 मई को भारत में Samsung Galaxy F55 5G को कंपनी लॉन्च करने वाली थी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फोन भारत में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग स्थगित करने के कारण का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में ग्राहकों को सैमसंग के इस फोन का थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी अपने इस प्रीमियम लुक वाले स्मार्टफोन को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करने वाली थी।

Samsung Galaxy F55 5G आज भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानिए नई लॉन्च डेट

सैमसंग के अनुसार गैलेक्सी एफ55 5जी के फीचर्स और डिजाइन की बात करें तो इसे वीगन लेदर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि, यह डिवाइस सेगमेंट में वेगन लेदर फिनिश वाला सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन होगा।

लॉन्च होने के बाद इसे बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है। इससे यह कंफर्म हो गया है कि, गैलेक्सी एफ55 5जी को एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy F55 5G आज भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानिए नई लॉन्च डेट

Galaxy F55 5G की कीमत - सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी की कीमत को लेकर कंपनी ने ट्वीट कर हिंट दिए हैं। सैमसंग के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 2X999 हो सकती है। इससे उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को 20 हजार रुपये से लेकर 29,999 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा जिसका मेन कैमरा 50MP का हो सकता है।

Samsung Galaxy F55 5G आज भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानिए नई लॉन्च डेट

इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। सैमसंग वन यूआई 6.0 के साथ एंड्रॉइड 14 ओएस चलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F55 5G launch in India on 17 may postponed Check New Date Features Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X