50MP के साथ Samsung Galaxy F55 5G भारत में लॉन्च, फटाफट चेक करें कीमत, फीचर और ऑफर
Samsung Galaxy F55 5G Price: सैमसंग ने आखिरकार गैलेक्सी फ्लैगशिप सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F55 5G को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस है। तो आइए आगे आपको इसकी कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G स्पेसिफिकेशन- सैमसंग का गैलेक्सी F55 फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले से पैक्ड है। इसके अलावा इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रॉसेसर मिल रहा है, जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसके स्टोरेज को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सटेंड कर सकते हैं।

यह फोन एंड्रॉयड 14-बेस्ड वन यूआई 6.1 काम करेगा, जिसमें सैमसंग 4 साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 5 साल के रेगुलर पैच देने का वादा करती है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, 4G एलटीई, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इसे सैमसंग ने वेगन लेदर बैक पैनल डिजाइन के साथ उपलब्ध कराया है। यह फोन 2024 का सबसे हल्का लेदर डिजाइन वाला स्मार्टफोन भी माना जा रहा है।
Samsung Galaxy F55 5G की कीमत व ऑफर - सैमसंग के इस फोन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। जबकि, 8GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे एप्रिकॉट क्रश और रेसिन ब्लैक दो ऑप्शंस में पेश किया गया है। जिसे आप 27 मई शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक इसे HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से खरीदता है तो वह इस पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को इस पर सैमसंग का 45W USB PD PPS फास्ट चार्जर केवल 499 रुपये में मिल रहा हैं।


Click it and Unblock the Notifications








