Samsung Galaxy F55 5G की कीमत का खुलासा, भारत में 17 मई को होगी एंट्री
Samsung Galaxy F55 5G Price: Samsung अपने ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन Galaxy F55 5G को भारत में 17 मई को लॉन्च करने जा रहा है। इसके आने से पहले ही कंपनी ने ऐलान करते हुए बताया है कि, इस स्मार्टफोन को सैमसंग के वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और सेलेक्टेड रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग पास आ रही है, वैसे इसे लेकर कई खुलासे किए जा रहे हैं। अब इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने बड़ी अपडेट दी है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, बताते हैं।

सैमसंग के अनुसार गैलेक्सी एफ55 5जी में सैडल स्टिच पैटर्न के साथ रियर में वीगन लेदर फिनिश ग्राहकों को ऑफर की जाएगी। इसके साथ ही सैमसंग ने यह भी कंफर्म किया है कि, Galaxy F55 5G को दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
सैमसंग ने X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी कीमत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन की भरता में कीमत 2X999 रुपये होगी।
यानी कि, इसे कंपनी 30 हजार से कम दाम में लाने वाली है। लेकिन कीमत वास्तव में क्या होगी, इसका खुलासा नहीं किया है। कंपनी के द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार सैमसंग अपने इस आगामी फोन को Apricot Crush और Raisin Black दो कलर वेरिएंट में लाएगी।
Galaxy F55 5G के स्पेक्स- इसके खासियतों की बात करें तो इसमें 120Hz वाला 6.7-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 दिए जानें की उम्मीद है, जिसमें 8GB/ 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए इसे IP67 रेटिंग दी जा सकती है।

कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी F55 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा होने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








