Home
Mobile

Samsung Galaxy F55 5G की आज होने जा रही एंट्री, कीमत व स्पेक्स लॉन्च से पहले जानें

Samsung Galaxy F55 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज यानी 27 मई 2024 को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जो मार्केट में Samsung Galaxy F55 5G के नाम से दस्तक देगा।

कंपनी अपने इस फोन को इससे पहले 17 मई को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन किसी कारण इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया था। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

 Samsung Galaxy F55 5G की आज होने जा रही एंट्री, कीमत व स्पेक्स जानें

Samsung Galaxy F55 5G की लॉन्चिंग व कीमत- कंपनी के अनुसार इस फोन की अर्ली बर्ड सेल लॉन्च के बाद ही शाम 7 बजे लाइव कर दी जाएगी। वहीं अगर कीमत की बात करें तो अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी कीमत की जानकारी सामने आई थी।

जिसमें कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर हिंट दिए थे। ब्रांड ने अपने पोस्ट में संकेत देते हुए लिखा था कि, इसकी कीमत 2X999 तय की जा सकती है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यह स्मार्टफोन बाजार में 20,000 रुपये से लेकर 29,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

 Samsung Galaxy F55 5G की आज होने जा रही एंट्री, कीमत व स्पेक्स जानें

सैमसंग अपने इस Galaxy F55 5G में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स ऑफर कर रही है। यह फोन लेदर बैक पैनल के साथ आज एंट्री करने जा रहा है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। लॉन्चिंग से पहले ही सैमसंग ने अपने इस फोन का एक टीजर भी रिलीज किया है।

Samsung Galaxy F55 5G के संभावित फीचर्स- सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी में आपको 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है।

यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा OIS फीचर्स से लैस होगा। इसके कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इसमें 50MP+5MP+2MP कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जबकि, सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Galaxy F55 5G में ग्राहकों को चार साल के एंड्रॉइड अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 45w फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy f55 5g smartphone launching today know price and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X