Samsung Galaxy F55 5G की कीमत आई सामने, भारत में जल्द होगी एंट्री
Samsung Galaxy F55 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Samsung Galaxy F55 5G के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स लीक हो गई है। आइए आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
बता दें, सैमसंग ने अपने इस नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। लेकिन अभी इस फोन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन इसके लगातार लीक सामने आने से उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन मई तक दस्तक दे सकता है। इसकी बिक्री की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जा सकता है।
सैमसंग गैलक्सी F55 में ग्राहकों को Vegan लेदर बैक पैनल डिजाइन मिलेगा। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलेगा। वहीं अन्य एक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स और विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी मिलेगा।

लीक केअनुसार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दिया जा सकात है, जो Adreno GPU के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम/256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस नए Samsung Galaxy F55 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
भारत में कीमत- रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये तय की जा सकता है। वहीं इसके 8GB/256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








