Home
Mobile

5,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला Samsung F56 5G भारत में लॉन्च; चेक करें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy F56 5G Launched: सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी F-सीरीज में एक नए फोन को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट सबसे नया फोन सैमसंग गैलेक्सी F56 5G है। यह पिछले साल मई में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी F55 5G का सक्सेसर है। गैलेक्सी F56 5G को गैलेक्सी F-सीरीज का सबसे पतला स्मार्टफोन माना जा रहा है।

यहां हम इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानेंगे। इसमें फोन के फीचर्स, स्पेक्स और दूसरे डिटेल्स शामिल होंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F56 5G ने भारत में ली एंट्री

Samsung Galaxy F56 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी F56 5G दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है।
सैमसंग शुरुआती ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है।

इस डिवाइस के 8GB + 128GB की कीमत 27,999 रुपये है, जिस पर 2,000 रुपये मिल रहा है। इसके बाद इसकी कीमत 25,999 रुपये हो जाएगी।

वहीं इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है और 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी।
इस फोन को ग्रीन और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Take a Poll

सैमसंग गैलेक्सी F56 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: गैलेक्सी F56 5G में 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।

डिजाइन: स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से प्रोटेक्टेड हैं।

प्रोसेसर: इस डिवाइस में कंपनी का Exynos 1480 प्रोसेसर है। यह 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाता है। फोन में गर्मी को दूर करने के लिए इसमें वेपर कूलिंग चैंबर भी है।

बैटरी: इस डिवाइस में लेटेस्ट फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर: गैलेक्सी F56 5G में One UI 7 दिया गया है, लेकिन अभी तक इसके एंड्रॉयड वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा फोन को छह साल तक OS अपडेट और सुरक्षा पैच मिलने की पुष्टि की गई है।

कैमरा: स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जिसमें 50MP OIS-इनेबल्ड मेन सेंसर है। इसमें 12MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर है। डिवाइस में AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेज़र और बहुत कुछ के साथ कई कैमरा फीचर दिए गए हैं।

क्यों खास है सैमसंग गैलेक्सी F56 5G

पुराने मॉडल की तुलना में गैलेक्सी F56 5G में 1,200 निट्स की स्क्रीन ब्राइटनेस थोड़ी ज्यादा है। यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 के बजाय इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ आता है। हालांकि कंपनी ने रियर कैमरा पैनल में कोई बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन फ्रंट कैमरा अब 50MP से 12MP तक डाउनग्रेड किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F56 5G launched Price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X