सैमसंग का नया फ़ोन गैलेक्सी फोल्डर 2, दिखता भी खास और फीचर्स भी खास
सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्डर 2 पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यह स्मार्टफोन एक फ्लिप फोन है जो कि इसके नाम से ही पता चलता है। सैमसंग का का यह खास फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। आपको बता दें कि यह फोन कंपनी की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसका मतलब है की फोन पहले चाइना में लॉन्च हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी फोल्डर का सक्सेसर है। सैमसंग ने फिलहाल केवल इस फोन को अपनी चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 का डिज़ाइन काफी कुछ गैलेक्सी फोल्डर से मिलता जुलता है। इस फोन में 3.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
प्रोसेसर
गैलेक्सी फोल्डर 2 में 1.4GHzGHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन की रैम 2 जीबी की है।
इनबिल्ट स्टोरेज
यह स्मार्टफोन 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा
गैलेक्सी फ़ोल्डर 2 का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओएस
सैमसंग का यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन की बैटरी 1950mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








