Home
Mobile

Samsung Galaxy G Fold: ट्राई-फोल्ड डिवाइस की तैयारी में सैमसंग; सामने आया फोन का खास लुक

Samsung जल्द ही फोल्डेबल फोन टेक्नोलॉजी में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 9 जुलाई, 2025 को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी अपने प्रीमियम ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy G Fold का खुलासा कर सकती है। Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Flip 7 FE के साथ यह डिवाइस इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। हाल ही में Galaxy G Fold की डिजाइन झलक One UI 8 की लीक बिल्ड में देखी गई है, जिसने उत्सुक यूजर्स के बीच इस फोन को लेकर काफी चर्चा छेड़ दी है।

Samsung Galaxy G Fold की तैयारी में सैमसंग

डिजाइन और फोल्डिंग मैकेनिज्म

Galaxy G Fold एक ट्राई-फोल्ड डिजाइन के साथ आने वाला है, जिसमें दो हिंग (hinges) होंगे। Samsung के पहले दिखाए गए प्रोटोटाइप Flex G की तरह, यह फोन दोनों किनारों से अंदर की ओर फोल्ड होता है। जब फोन पूरी तरह खुला होता है, तो यह एक बड़ी इनर डिस्प्ले पेश करता है, जो कि Galaxy Z Fold सीरीज से भी बड़ा है।

फोन के राइट साइड में एक पंच-होल कैमरा वाला डिस्प्ले है, जबकि बैक साइड के मिडिल हिस्से में भी स्क्रीन दी गई है, जिसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। दिलचस्प बात ये है कि Samsung ने इस बार अंडर-डिस्प्ले कैमरा का उपयोग नहीं किया है। फोन की पिछली बाईं ओर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यानी कि डिवाइस की बैक साइड पर कुल चार कैमरे मिलते हैं।

स्क्रीन साइज और वजन

लीक्स के अनुसार, Galaxy G Fold में 9.96-इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है और यह 298 ग्राम का होगा। फोल्ड होने पर इसकी लंबाई करीब 6.54 इंच हो सकती है। मल्टी-फोल्ड मैकेनिज़्म के कारण डिवाइस थोड़ा मोटा भी हो सकता है।

सैमसंग का Flex S कॉन्सेप्ट

Samsung के पास एक और फोल्डिंग डिजाइन है जिसे Flex S कहा जाता है। इसमें भी दो हिंग हैं और यह 'S' की साइज में फोल्ड होता है। इसमें लेफ्ट स्क्रीन बाहर की ओर, और राइट स्क्रीन अंदर की ओर फोल्ड होती है। यह डिजाइन Huawei Mate XT जैसा है।

हालांकि, यह सभी डिवाइस दो ही बार फोल्ड होते हैं, इसलिए Samsung शायद इन्हें ट्राई-फोल्ड नहीं कहेगा। Android Authority द्वारा पाए गए एनिमेशन फाइल्स में इस फॉर्म फैक्टर को 'Multifold 7' कहा गया है, जो शायद इसका इंटरनल या मार्केटिंग नाम हो सकता है।

नहीं हुई ऑफिशियल पुष्टि

Samsung ने फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अगर ये लीक और अफवाहें सच साबित होती हैं, तो Galaxy G Fold न केवल फोल्डेबल सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करेगा, बल्कि भविष्य के स्मार्टफोन डिज़ाइनों की दिशा भी तय करेगा। 9 जुलाई का इंतजार अब और रोमांचक हो गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy G Fold tri-fold phone's design Spot on One UI 8 build check details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X