Home
Mobile

3जीबी रैम और 13एमपी फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो

By Agrahi

सैमसंग ने नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्रो लॉन्च कर दिया है। उह कंपनी के गैलेक्सी जे5 का अपग्रेडेड वर्जन है, जो कि इसी साल लॉन्च किया गया था। यह फोन फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है, जहाँ इसकी कीमत THB 9,990 यानी करीब 19,000 रुपए रखी गई है।

सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 और जे5 प्रो के बीच अंतर की बात करें तो लगभग हर फीचर समान हैं। हालाँकि नए गैलेक्सी जे5 प्रो में रैम और स्टोरेज बढ़ी हुई दी गई है इसके अलावा अन्य ज्यादातर फीचर्स एक जैसे ही दिए गए हैं।

3जीबी रैम और 13एमपी फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो

बता दें कि गैलेक्सी जे5 स्मार्टफोन पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। चलिए जानते हैं नए और अपग्रेडेड वर्जन सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो के स्पेसिफिकेशन।

नया सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो मेटल देइस्ग्न के साथ आता है, जो इस फोन को स्टाइलिश लुक और साथ ही मजबूत बिल्ट भी देता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
सैमसंग का यह फोन गैलेक्सी जे5 प्रो 5.2 इंच की एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डूअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 1.6GHz एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा कर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में माली टी830 जीपीयू है।

3जीबी रैम और 13एमपी फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो

कैमरे की ओर नजर डालें तो इसमें 13मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ फोन में दोनों ओर दिया गया है एलईड फ़्लैश। इस फोन की बैटरी 3000mAh पॉवर की है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE , वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और जीपीएस ऑप्शन दिया गया है। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन पर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy J5 Pro launched with 3GB ram and Nougat. Read more about this smartphones all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X