जियो अनलिमिटेड ऑफर के साथ लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी जे 7 प्राइम
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे 7 प्राइम को भारत में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह स्मार्टफोन आज गुड़गाँव में लॉन्च होगा है। हालाँकि कंपनी ने पिछले हफ्ते जो इनविटे भेजे थे उसमें कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा इसका जिक्र नहीं किया गया था।

सैमसंग का गैलेक्सी जे7 प्राइम को कंपनी ने इस साल अगस्त में वियतनाम में लॉन्च किया था। फिलहाल फोन की कीमत के बारे में कोई साफ़ जानकारी नहीं मिल पाई है। हालाँकि अमेज़न इंडिया में यह फोन लिस्ट किया गया है। जहाँ इसकी कीमत 19,400 रुपए दी गई है।
गैलेक्सी जे7 प्राइम सैमसंग के गैलेक्सी जे7 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में कुछ होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आपको बता दें कि यह फोन रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। चलिए जानते हैं इस फोन कुछ और खास फीचर्स-
फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
गैलेक्सी जे7 प्राइम 5.50 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2.5डी कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दी गई है।
एंड्रायड मार्शमेलो
यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमेलो पर काम करता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
इस फोन में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ ही इसमें 3जीबी की दमदार रैम भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है, जिसे 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
रियर कैमरा
गैलेक्सी जे 7 प्राइम में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और 3.5 mm ऑडियो जैक भी दिया है। फोन की बैटरी 3300mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications