Samsung Galaxy J7+ में होगा डुअल कैमरा सेटअप, सामने आई फीचर रिपोर्ट
फोन की फीचर रिपोर्ट में फोन से जुड़े और भी स्पेक्स सामने आए हैं। कंपनी ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन में कैमरा क्वॉलिटी का ध्यान रखा है। इस फोन के रियर पैनल में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है।

अगर इस डिवाइस की बॉडी और डिजाइन की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक, फोन मेटल बॉडी डिजाइन में आएगा। इसमें 5.5 इंच का फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा और 4जीबी रैम होगा। अगर स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज होगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
वहीं अगर फोन के खास फीचर्स में कंपनी ने इसे वर्चुअल ऑयस असिस्टेंट Bixby सपोर्ट दिया है। साथ ही galaxy S9 में पहली बार सामने आई, सैमसंग की फेस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी को भी इस मॉडल में खास फीचर के तौर पर दिया गया है। फोन के बाकी स्पेक्स की बात करें, तो इसमें 3000mAh कै बैटरी होगी और डुअल सिमकार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कंपनी ने अपने मिड रेंज फोन में यूजर्स की लगभग सभी फीचर डिमांड को पूरा करने की कोशिश की है। सैमसंग का Galaxy J7+ तीन कलर वेरिएंट में आएगा, जिसमें ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर ऑप्शन उपलब्ध होगा।
फिलहाल सैमसंग की तरफ से फोन की लॉन्च डेट, अवेलेबिलिटी और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी की ब्रांड वेल्यू के चलते यूजर्स को इस फोन का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications








