Home
Mobile

Samsung ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy Jump 3 Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy Jump 3 को साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया है। हालांकि सैमसंग कोरिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन के प्रोडक्ट पेज के यूआरएल में Galaxy M44 5G लिखा हुआ है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कोरिया में गैलेक्सी जंप 3 के नाम से लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M44 5G नाम से बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह हैंडसेट 6GB रैम, 128GB एक्सपैंडेबल स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल कैमरा और Snapdragon 888 से लैस है। तो आइए आपको इस न्यूली स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Jump 3 की कीमत

सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन सैंमसंग गैलेक्सी जंप 3 को 6GB रैम के साथ लॉन्च किया है, जिसमें आपको 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत KRW 4,38,900 (करीब 27,700 रुपये) कंपनी ने तय किया है।

Samsung Galaxy Jump 3 की कीमत स्पेक्स

सैमसंग इस स्मार्टफोन को 6.8 इंच PLS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस मोबाइल को एंड्रॉइड 13 पर लॉन्च किया गया है, जो OneUI के साथ संचालित होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।

सैमसंग ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल में रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल सेंसर भी शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ग्लोबली वेरियंट को ही भारतीय बाजार में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched its budget friendly smartphone. It is currently offered in South Korea as Samsung Galaxy Jump 3. But it will soon be launched in India with the name Samsung Galaxy M44. The device is equipped with the three-year-old Snapdragon 888. Along with this, 6 GB RAM, 128 GB expandable storage is available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X