Samsung Galaxy M04 पर पाएं 1500 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy M04: अगर आप भी 10 हजार से कम कीमत में धांसू फीचर्स और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है। दरअसल Samsung Galaxy M04 पर कीमत से लगभग 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस छूट का लाभ आप Amazon पर ले सकते हैं। तो आइए आपको Samsung Galaxy M04 पर मिलने वाले ऑफर डिटेल्स के साथ इसकी खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy M04 ऑफर डिटेल्स
Samsung Galaxy M04 पर मिलने वाले ऑफर डिटेल्स की बात करें तो 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जो इस साइट पर इस प्राइज के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फोन को पिछले साल भारत में 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। जिसे कंपनी ने ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया था।
Samsung Galaxy M04 के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M04 की खासियत की बात करें तो यह फोन आपको 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले के साथ मिलेगा, जो HD+ 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। यह डिवाइस Helio P35 चिपसेट के साथ आ रहा है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI से ऑपेरट होता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज दी गई है ।

फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








