Home
Mobile

Samsung Galaxy M05, Galaxy F05 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर

टेक कंपनी Samsung भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने के लिए कमर कस रहा है। कंपनी ने अपने दो नए मॉडल SM-E055F/DS और SM-M055F/DS के लिए BIS सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है।

जिन्हें Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 माना जा रहा है। ये दोनों आगामी फोन्स डुअल सिम कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग के ये दोनों फोन्स Galaxy F04 और Galaxy M04 के सक्सेसर के तौर आएंगे। तो चलिए आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M05, Galaxy F05 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर

भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किए जानें के बाद इनकी लॉन्चिंग जल्द मानी जा रही है। SM-E055F/DS मॉडल नम्बर को Galaxy F05 और SM-M055F/DS मॉडल नम्बर को Galaxy M05 के नाम से पेश किया जा सकता है। इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट मिलेगा।

फिलहाल इन दोनों फोन्स की कुछ खास डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि, दोनों ही फोन्स में पुराने मॉडल्स की तुलना में अपग्रेडेड सर्टीफिकेशंस देखने को मिलेंगे। साथ ही Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 की कीमतों में भी पुराने मॉडल्स के मुकाबले बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy M05, Galaxy F05 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर

Samsung Galaxy M04 - सैमसंग गैलेक्सी M04 में 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। इसके साख ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए Helio P35 चिपसेट दिया गया है। जिसे 4GB फिजिकल रैम और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें 128 GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता हैं।

कंपनी दावा करती है कि वह 2 साल तक ओएस अपग्रेड ऑफर करेगी, यानी कि यह फोन Android 14 OS अपडेट तक काम करेगा। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी सी-पोर्ट ड्यूल SIM और 4G VoLTE मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M05 and Galaxy F05 receives BIS certification to be launched in india soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X