Samsung Galaxy M05 मीडियाटेक हीलियो G85 SoC के साथ भारत में लॉन्च, कीमत, स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने भारत में Galaxy M05 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। आपको बता दें, गैलेक्सी M05 पिछले साल लॉन्च हुए, गैलेक्सी M04 का उत्तराधिकारी है। इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G85 SoC चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।
इस फोन के साथ कंपनी ने दो साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है। तो चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M05 की कीमत - भारत में सैमसंग गैलेक्सी M05 को सिंगल 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 7,999 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं उपलब्धता की बात करें तो हैंडसेट को Amazon, Samsung.com और कुछ सेलेक्टेड रिटेल स्टोर से ग्राहक ऑर्डर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M05 स्पेसिफिकेशन- गैलेक्सी M05 में 6.74-इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC चिपसेट दिया है, जो 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
इसके अलावा आप इसके इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही सैमसंग के रैम प्लस फीचर के साथ उपलब्ध मेमोरी को लगभग 8GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए लिए इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जो f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा से लैस है। जबकिस सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
सैमसंग ने गैलेक्सी M05 को पावर देने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन के साथ दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा की है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ, GPS, ग्लोनस, बेइदो, गैलीलियो, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








