Home
Mobile

Samsung Galaxy M14 4G फोन 8,499 रुपये शुरूआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy M14 4G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपना एक और नया हैंडसेट भारतीय बाजार में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। जिसे Samsung Galaxy M14 4G के नाम से जाना जाएगा।

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एम14 स्मार्टफोन का 5G वर्जन पहले से देश में उपलब्ध है। इसे कंपनी ने पिछले साल यानी की 2023 में ही लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy M14 4G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी एम14 4जी को 8,499 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने अपने इस नए वर्जन को Galaxy M14 5G मॉडल के मुकाबले कुछ बदलाव के साथ पेश किया है।

Galaxy M14 4G में Snapdragon 480 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है, जिसे 25W आउटपुट के साथ चार्ज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M14 4G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy M14 4G की भारत में कीमत और उपलब्धता: Samsung Galaxy M14 की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है।

वहीं इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये में पेश किया गया है। इसे आर्कटिक ब्लू और सेफायर ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसे आप अमेजन इंडिया से ऑर्डर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M14 4G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy M14 (4G) स्पेक्स: सैमसंग के इस फोन में आपको 6.7-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें सेल्फी केमरा के लिए इनफिनिटी-यू-शेप नॉच दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 480 चिपसेट दिया गया है, जो 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। डुअल सिम स्लॉट वाला यह फोन Android 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 5G मॉडल के जैसे ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50-मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस से पैक्ड है। इसके अलावा फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें दो ओएस अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m14 4g with snapdragon 480 launched In india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X